रांची, दिसम्बर 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि को इस वर्ष सेवा महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी को लेकर सोमवार को सिल्ली स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में गूंज परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गूंज परिवार के संरक्षक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की। बैठक में गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, आजसू पार्टी के क्षेत्रीय, पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस वर्ष स्व. बिनोद बिहारी महतो के स्मृति दिवस को सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा महोत्सव के तहत 18, 19 और 20 दिसंबर को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सिल्ली, राहें, जोन्हा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.