रांची, जून 15 -- रांची। रातू रोड फ्लाइओवर बनकर तैयार है। आगामी 19 जून को इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा निर्धारित है। झारखंड आंदोलनकारी, आजसू से लंबे समय तक जुड़े रहे हिमांशु कुमार ने रातू रोड फ्लाईओवर का नामकरण स्व. बिनोद बिहारी के नाम पर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने मेकन-सिरोमटोली फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। इसका नामकरण बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर किया गया। इस पुनीत कार्य का पूरे झारखंड में स्वागत किया गया। अब रातू रोड फ्लाइओवर का नामकरण बिनोद बिहारी महतो के नाम कर एक और विभूति को सम्मान देने का समय है। एक ऐसा नाम जिनके बिना हमारे गौरवशाली प्रदेश का इतिहास अधूरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.