रांची, सितम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चतरा गांव में मंगलवार को स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, रामनाथ महतो, संतोष महतो और सुनील महतो मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने का सपना स्व. बिनोद बाबू ने देखा था, उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। वहीं गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर जोर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...