धनबाद, सितम्बर 24 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बीबीएमआइएम विकास समिति की ओर से मंगलवार को बीबीएम इंटर कॉलेज आनंद महतो सभागार में झारखंड के पुरोधा बिनोद बाबू की 102वीं जयंती मनायी गई। इस दौरान बिनोद बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि बिनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा दी। झारखंड अलग राज्य की स्थापना बिनोद बाबू, एके राय व शिबू सोरेन के आंदोलन की ही देन है। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने झारखंड में शिक्षा का अलख जगाया। इस अभियान को और आगे ले जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक आनंद महतो ने बिनोद बाबू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर मैट्रिक के प्रखंड टॉपर विकास परामाणिक, प्रीति कुमारी व मंजु कुमारी सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कृषि, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.