बोकारो, दिसम्बर 7 -- बेरमो। फुसरो के करगली गेट स्थित विनोद बिहारी महतो फुटबाल ग्राउंड में विस्थापित नेता सुरज महतो की अध्यक्षता में बैठक में आगामी 18 दिसंबर को विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि झारखंड के पुरोधा विनोद बाबू ने अलग राज्य आंदोलन के साथ साथ रैयतों व विस्थापितों की समस्याओं पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। ऐसे महापुरुष की पुण्यतिथि इस वर्ष भी फुटबाल ग्राउंड में स्थापित प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर मनाई जायेगी। कहा कि विनोद बाबू वर्ष 1991 में गिरिडीह लोकसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पुण्यतिथि आयोजन की तैयारी बैठक आगामी 12 दिसंबर को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित सामुदायिक भवन में होगी। सीसीएल के तीनों एरिया के विस्थापन की समस्या पर भी चर्चा की गई। काशीनाथ केवट, चिंतामणि महतो, धनेश्व...