धनबाद, सितम्बर 23 -- धनबाद बीबीएमकेयू में मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह का आयोजन होगा। बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनाई जाएगी। विश्वविद्यालय में बिनोद बाबू की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम का शिड़्यूल जारी कर दिया गया है। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह गौरव दिन है। हमें गर्व है कि हम इस विश्वविद्यालय परिवार का एक अभिन्न अंग हैं। बिनोद बाबू जिनके नाम से यह विश्वविद्यालय स्थापित है। यह उनकी जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी है। उनका सपना था पढ़ो और लड़ो। विश्वविद्यालय की स्थापना होने से उनका यह सपना साकार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.