रांची, जनवरी 9 -- रांची, संवाददाता। बिनोद कुमार पंडित ने शुक्रवार को रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि रांची डिवीजन के नागरिकों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। रांची डिवीजन के उपाधीक्षक संजय मिंज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वरिष्ठ डाकपाल दिवाकर प्रसाद सहित रांची डिवीजन और रांची जीपीओ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.