सीतापुर, अक्टूबर 4 -- सीतापुर। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन में पेट्रोल वालों के खिलाफर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है। इस दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचे 3906 लोगों का चालान किया गया है, जिसका शमन शुल्क 39,06,000 रुपए है। अभियान के तहत सितंबर माह में अभियान में परिवहन विभाग ने कुल 816 व्यक्तियों का दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल भरवाने वाले लोगों का चालान किया है। जिनका विभाग ने करीब 8,16,000 रुपए का चालान किया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में पीछे नहीं रही है। सितंबर महीने में ट्रैफिक पुलिस ने भी बिना हेलमेट पहने पेट्रोल भरवाने पहुंचे 3090 दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया है। इन वाहन चालकों पर 30,90,000 क...