छपरा, जनवरी 8 -- सड़क सुरक्षा में लगाएं छपरा, नगर प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को छपरा शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। नगर पालिका चौक, थाना चौक सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर करीब 500 से अधिक दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में 150 से अधिक बाइक सवार बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पाए गए। मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार अश्क ने वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। अभियान में एमवीआई कृष्ण कुमार, राकेश कुमार प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार और अन्य शामिल थे। महिला के 40 हजार रुपए ले भागे उचक्के तरैया । थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एसबीआई में गुरुवार को रुपए की निकासी क...