उरई, जनवरी 13 -- उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जोल्हूपुर एवं इकलासपुरा चौराहे पर बिना रिफ्लेक्टर टेप लगे वाहनों के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के 78 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान एआरटीओ सुरेश कुमार एवं प्रवर्तन स्टाफ द्वारा जागरुकता अभियान में यातायात नियमों के पम्पलेट बाँटकर व समस्त प्रकार के वाहनों जो बिना रिफ्लेक्टर के संचालित पाए गए उनमें रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया तथा कोहरे के दृष्टिगत वाहन चालकों को वाहन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिप टेप लगाकर वाहन का संचालन करने की सलाह दी गयी। अभियान के दौरान जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले उनके वाहनों के मौके पर ही हेलमेट व सीट बेल्ट के अभियोग में प्रवर्तन दलों द्वारा 78 चालान किए गए तथा सभी को सुरक्षित परिवहन के बारे में जा...