गोड्डा, जनवरी 5 -- गोड्डा। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को शहर के प्रमुख और अत्यंत व्यस्त रौतारा चौक के समीप कड़ाई के साथ वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां पुलिस की सख्त मौजूदगी से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी नियंत्रित रही। वाहन जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों, ट्रिपल लोडिंग करने वालों, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों तथा बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन करने वालों के खिलाफ न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.