रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 50 चालान किए गए और कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया। एआरटीओ ने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। अभियान में उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिम्पल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.