मुजफ्फर नगर, जनवरी 19 -- चौसाना,संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा के नियमों के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान गंगोह मार्ग के पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने गए वाहन चालकों को चालान काटे गए। दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दस वाहनों का चालान काटा। चौसाना पुलिस चौकी प्रभारी संदीप यादव ने बताया 10 वाहन चालकों के यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किए गए, जिसमें आनलाइन शमन शुल्क दो हजार रुपये अधिरोपित किया गया है। उन्होंने कहा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चौसाना पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अब तक 200 से अधिक वाहनों के चालान काट चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...