बगहा, नवम्बर 27 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज में यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान में थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार के साथ पुलिस जवान शामिल रहे। हालांकि जांच के क्रम में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले का चालान नहीं काटा गया। उन्हें हेलमेट पहनने के लिए नसीहत दी गई। उन्हें कहा गया कि वे खतरों के खिलाड़ी हैं।ओवरब्रिज पर थानाध्यक्ष बाइक जांच अभियान में शामिल रहे। जांच के क्रम में थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले एक दंपति को रोका। उन्होंने बाइक चालक की पत्नी से कहा कि अपको अपने पति से प्यार है या नहीं, अगर है तो इन्हें कहिए हेलमेट पहने। आप भी तभी बाइक पर बैठिए जब आपके पति हेलमेट पहने हुए हों। ऐसे ही एक स्कूटी चला रही युवती को रोक कर हेलमेट पहनने की नसीहत दी...