गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नो हेलमेट-नो राइड की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनवरी 2026 के महीने में कुल 17 हजार 145 दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक से 31 जनवरी तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई। इस अभियान के दौरान उल्लंघनकर्ताओं पर कुल एक करोड़ 26 लाख 08 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़कों को सुर...