नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के लिए माफी मांगी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के लिए आलोचना की थी। आलोचना बढ़ने पर सोहेल खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि वे कभी-कभी हेलमेट नहीं पहनते क्योंकि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया (बंद जगह का डर) महसूस होता है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि यह हेलमेट न पहनने का कोई बहाना नहीं है। सोहेल ने लिखा कि मैं सभी बाइक सवारों से अनुरोध करता हूं कि कृपया हेलमेट पहनें। मैं कभी-कभी हेलमेट नहीं पहनता क्योंकि मुझे क्लॉस्ट्रोफोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.