हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। यातायात नियमों का पालन पुलिस के कर्मचारी और अधिकारी भी अक्सर नहीं मानते हैं। बीते महीने कई पुलिस कर्मियों का हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया। बावजूद मनमानी दिख रही है। सोमवार को सोशल मीडिया में 10 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक दरोगा बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट उनकी बाइक में पीछे बंधा हुआ है। इस तरह से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो को पुलिस के ट्विटर पर भी डाला गया है। पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यातायात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.