मैनपुरी, मार्च 4 -- सरकार ने वाहन चालकों के लिए नो हेलमेट नो पेट्रोल का जो नियम लागू किया है उस नियम का पालन नहीं हो रहा। ये शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को एआरटीओ शिवम यादव ने पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की और बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए 40 वाहन चालकों के चालान काट दिए। मंगलवार को एआरटीओ शिवम यादव ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान दो घंटे चले अभियान में 40 वाहन चालकों के चालान काट दिए गए। बाइक सवारों के चालान कटने शुरू हुए तो वाहन चालकों, उनके साथ आए लोगों के अलावा भाजपा नेताओं के फोन आने शुरू हो गए। लेकिन चालान की कार्रवाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। पेट्रोल पंप संचालकों को भी हिदायत दी गई कि वे बिना हेलमेट के किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल नहीं देंगे। वाहन चालकों को भी समझाया गया कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए है। सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.