बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन एवं यातायात पुलिस ने जागरूकता के बाद प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को यात्रीकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने शेखुपुर चीनी मिल पर गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये। इसके बाद यातायात प्रभारी आरएल राजपूत के साथ नो हेलमेट, नो फ्यूल के तहत पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने आये दोपहिया वाहनों के चालान किये। एक बाइक को सीज कर दिया। पंप मैनेजर को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाये, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...