मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ। जिलाधिकारी डा.वीके सिंह ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई है कि जिले में कई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे पेट्रोल पंप चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। सीसीटीवी की मदद से जांच को कहा। इसी तरह सड़क में गड्ढों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। लापरवाह विभाग और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में रखे प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 19 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। डीएम ने बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अनिवार्य किया गया है। उन्होंने एडीएम सिटी और डीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.