गढ़वा, दिसम्बर 17 -- डंडई, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी की ओर से अब तक चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कुल 90 वाहन जब्त किए गए हैं। उनमें जून माह में 13, जुलाई में 16, अगस्त में 15,सितंबर में 17, अक्टूबर में 15 तथा नवंबर में 14 मोटरसाइकिल को यातायात नियमों की अनदेखी मामले में जब्त किया गया था। उन्होंने कहा कि बगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर वाहन छुड़ाने के लिए लोग पैरवी करते हैं। यह न करें। हेलमेट सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब्त सभी दोपहिया वाहनों में कुछ को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दंड शुल्क लेकर छोड़ दिया गया तो बाकी को जरूरी कागजात नहीं होने पर थाना परिसर में ही लगाकर रखा गया है। थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वाहन जांच अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों...