नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित सफर के लिए पुलिस प्रबंधन विभिन्न प्रयास कर रहा है। सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों के चालान काटे। उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे प्रबंधन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम जारी है। इनमें वाहन चालकों की नींद भगाने के लिए निशुल्क चाय की सुविधा से लेकर दृश्यता कम होने पर वाहनों को रोककर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस के सहयोग से बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...