शामली, जनवरी 31 -- झिंझाना(शामली)। विद्युत विभाग के कर्मचारी का पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालने पर दो बार चालान कर दिया। इसससे क्षुब्ध विद्युतकर्मी टीम के साथ बिडौली पुलिस चौकी पहुंचा और वहां बिना बिना स्वीकृत चल रहा विद्युत कनेक्शन काट दिया। इससे चौकी का कार्य प्रभावित हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल चौकी पर विधिवत विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दिया। बुधवार को विद्युत विभाग के लाइनमैन आशु बाइक पर सवार होकर बिडौली क्षेत्र में कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस चेकिंग कर रही थी। विद्युतकर्मी आशु बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे तो पुलिस ने चालान कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने लाइनमैन का आते और जाते समय दो बार चालान किया। इसके बाद शुक्रवार को आशु अपने साथी विद्युतकर्मियों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और बिना परमिशन चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.