लखीसराय, जनवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुवार को डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार निरीक्षण के क्रम में वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित रहा। घटना के तुरंत बाद दोनों पदाधिकारी ने मौके पर रुककर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान एनएच-80 पर ही तीन युवक बिना हेलमेट के तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आते नजर आए। एसपी अजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवकों को रुकवाया और उन्हें नगर थाना...