नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से किए गए चालान से यह जानकारी सामने आई। वर्ष 2023-24 में कुल 26964 वाहनों के चालान किए। वहीं, वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 27855 हुई। अभी भी उल्लंघन जारी है। परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में वर्ष 2023-24 में बिना हेलमेट 22367 वाहनों के चालान किए गए। बगैर सीट बेल्ट 4597 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। वर्ष 2024-25 में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण 23233 चालान किए गए और सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 4622 चार पहिया गाड़ियों के चालान हुए। वर्ष 2025-26 में नवंबर तक बिना हेलमेट 16075 वाहनों के चालान किए गए और सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 2522 गाड़ियों के चालान हुए। एआ...