दुमका, दिसम्बर 7 -- मसलिया, प्रतिनिधि। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एएसआई मंगल उरांव ने किया। वाहन जांच अभियान दो पहर बारह बजे से दो बजे तक चलाया गया। जिसमें कुल अठारह वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान आठ चालकों की हेलमेट नहीं रहने के कारण मोटरवाहन अधिनियम के तहत चालान कटा गया। थाना गेट के सामने पुलिस द्वारा वाहन जांच की खबर फैलते ही वैसे वाहन चालक जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि नहीं था। उन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाते देखा गया। इस जांच अभियान में कई पुलिस जवान सहयोग करते देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...