सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण लोग दिन में भी बगैर गर्म कपड़ा पहने सड़कों में नहीं निकल रहे हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों के कई बच्चे पुराने फटे हुए स्वेटर पहनकर ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं। बताया गया कि सरकारी स्कूलों में अबतक स्कूल के बच्चों को स्वीटर नहीं मिला है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अर्धवार्षिक की परीक्षा भी चल रही है। इसलिए बच्चों को स्कूल जाना जरुरी है। लेकिन स्वेटर नहीं मिलने से कई बच्चे बिना स्वेटर के ही स्कूल पहुंच रहें हैं। जबकि कई बच्चे पुराने फटे हुए स्वेटर से काम चला रहे हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए कई बच्चे युनिफार्म से अलग स्वेटर पहनकर अथवा शॉल ओढ़कर स्कूल जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस साल स्वेटर व ड्रेस की राशि बच्चों को नहीं मिली है। जिससे बच्चों...