बरेली, सितम्बर 28 -- बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों-फतेहगंज पश्चिमी, प्रेमनगर और बारादरी-में चार स्थलों पर बिना स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों को सील कर दिया गया है। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बताया कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव धनतिया निकट झुमका तिराहा में दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा लगभग 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में टीन शेड डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में गौरव मित्तल द्वारा दिव्य प्रकाश प्रेस के सामने लगभग 200 वर्ग मीटर में भवन निर्माण कराया जा रहा था। थाना बारादरी क्षेत्र के एकता नगर प्लॉट संख्या-5 पर शुभम अग्रवाल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध लगभग 200 वर्ग मीटर में भवन निर्माण कराया जा रहा था। एक्जीक्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.