लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- लखीमपुर। लखीमपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने जाने वाले यात्रियों और ट्रेन से सफर कर आने वाले यात्रियों के लिए इंट्रीगेट को बंद कर दिया गया। स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य के चलते ऐसा किया गया। यह अलग बात है कि इसकी जानकारी ट्रेन से आने जानें वाले यात्रियों को नहीं दी गयी। इससे सुबह से शाम तक लोग परेशान होते रहे। गुरुवार की सुबह से ही लखीमपुर स्टेशन पर बने इंट्रीगेट को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया। इसके चलते पश्चिमी गेट के अंदर बने वाहन स्टैंड पर वाहन ले जाने में भी दिक्कत हुई। इसके बाद साइड में स्टैंड की लगी तार की बॉल को हटाकर काम चलाया गया। वहीं वाहन लेकर पहुंचे यात्रियों को स्टेशन का पूरा चक्कर लगाकर आना जाना पड़ा। लखीमपुर स्टेशन पर काफी दिनो से अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण का काम चल रहा है। अभी पहले चरण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.