आगरा, दिसम्बर 8 -- ककुआ मलपुरा क्षेत्र के खेत में बिजली पोल लगाने की शिकायत किसान ने प्रशासन से की है। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने विद्युत विभाग को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ककुआ निवासी कमल सिंह, महावीर सिंह आदि ने शिकायती पत्र में कहा कि उनकी गाटा सं. 963 इनर रिंग रोड के सहारे स्थित है। जिसमें कुछ जमीन का अधिग्रहण इनर रिंग रोड के लिए किया जा चुका है तथा शेष बची भूमि में वह खेती करते हैं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में बिना सूचना दिए विद्युत विभाग ने खेत के बीचोंबीच विद्युत पोल लगा दिए हैं। जिससे खेत की जुताई, बुवाई करने में काफी परेशानी आ रही है। उसने विद्युत पोल हटाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.