बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। रास्तों के किनारे व भीड़ वाले क्षेत्रों में बिना सुरक्षा जाल के रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। इससे जरा असावधानी से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कई बार हो चुका है हड़ताल: हैदरगढ़ संवाद के अनुसार तहसील परिसर में जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर वकीलों एवं वादकारियों के लिए जानलेवा बना है। तहसील बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र बताते हैं कि इस ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए कई बार हड़ताल की जा चुकी है। एसडीएम, विधायक व मंत्री सतीश शर्मा ने ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कई बार विद्युत अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से सिफारिश की। लेकिन सिफ्टिंग का दो लाख रुपए खर्च बताकर किनारा कर लिया। इसी तरह कस्बा में भटखेरा वार्ड स्थित प्...