कुशीनगर, फरवरी 25 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी कर परिवार का पेट भरने के लिए झारखंड से आए करीब 12 की संख्या में महिला-पुरुष मजदूर पटहेरवा स्थित ओबरब्रिज पर बिना सेफ्टी किट के ही जान जोखिम में डालकर कार्य करने को विवश हैं। छह महीने पहले फोरलेन पर काम कर रहे एक मजदूर की दुर्घटना में जान जा चुकी है, फिर भी कार्यदायी संस्था सबक नहीं ली है। झारखंड के दुमका से आए मजदूर सोमा, कंचन, गनेश आदि मंगलवार को भी बिना सुरक्षा किट के काम करते नजर आए। इन मजदूरों ने बताया कि एक माह पूर्व झारखंड से एक ठेकेदार के साथ आए हैं। पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करते हैं। उसी से उनके घर का खर्च चलता है। मजबूरी में छ माह पूर्व फोरलेन के डुमरभार गांव में सड़क किनारे पाइप बिछा रहे बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के बरहा निवासी कारु यादव पर एक अनियंत्रित ट्रक चढ़ ...