आगरा, दिसम्बर 15 -- जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने रविवार को बिना सीट बेल्ट के कार चला रहे 11 एवं बिना हेलमेट बाइक चला रहे 180 वाहनों के चालकों पर कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन पर 254 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर नियम तोड़ने पर 4.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने रविवार को शहर के कासगंज-सोरों मार्ग, बिलराम गेट चौराहा, बस स्टैंड, नदरई तिराहा, हजारा नहर बाईपास, कासगंज-एटा रोड पर वाहनों की विशेष कराई। अभियान के दौरान विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 08, सीट बेल्ट ना लगाने पर 11, हेलमेट ना लगाने पर 180, दो पहिया वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.