नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा। जिले में बिना सीट बेल्ट चालान की संख्या में इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिना सीट बेल्ट 4597 वाहनों का चालान किया गया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 4622 हो गई थी। इस साल दिसंबर तक बिना सीट बेल्ट लगभग 2800 वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग से अनुसार चालक ही नहीं सवारियों के लिए भी गाड़ी में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने पर दुर्घटना की स्थिति में चालक और सवारी की जान जोखिम का खतरा बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...