देवघर, फरवरी 13 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि-2026 के अवसर पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर, आस-पास एवं शिव बारात रूट लाईन में शिव बारात को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं वआमजनों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में उक्त अवसर पर महाशिवरात्रि 2026 का सफल संचालन के लिए 11 फरवरी को देवघर अनुमंडल के सभी निःशुल्क सेवा शिविर, संस्था, एनजीओ के साथ बैठक की गई है। इसकेआलोक में महाशिवरात्रि 2026 के सफल आयोजन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न निर्देश दिया गया है। जिसके तहत सभी होटल/प्रतिष्ठान के मालिक/संचालक/प्रबंधक को आदेश दिया गया है कि बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को होटल में कमरा नहीं देंगे एवं शिव बारात भ्रमण के रास्...