पिथौरागढ़, फरवरी 18 -- पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर भवन स्वामी का चालान किया है। अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाठक ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को क्षेत्र में एक व्यक्ति बगैर सत्यापन रहते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित भवन स्वामी का दस हजार का चालान काटा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...