फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। जनपद में 111 शीतगृहों में कई शीतगृह मालिकों ने अभी तक अपने आवश्यक पत्राजात नवीनीकरण के लिए जमा नही किए हैं। इससे उनका नवीनीकरण लटक सकता है। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराये शीतगृहों में आलू का भंडारण यदि किया जाता है तो कोल्ड स्टोरेज अधिनियम की सुसंगत प्राविधानों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 111 कोल्ड स्टोरेज हैं इनमें 36 कोल्ड स्टोरेज रिन्यूवल हो चुके हैं। पांच कोल्ड स्टोरेज प्रक्रिया में हैं। 15 कोल्ड स्टोरेज की फाइलें आ चुकी हैं और कई प्रकार के कागजों की और जरूरत है। शीतगृह स्वामियों की ओर से वर्ष 2026 में बुधवार तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए सभी प्रपत्र प्रस्तुत नही किए गए। उनकी ओर से लाइसेंस नवीनीकरण में रुचि नहीं ली जा रही है...