मुरादाबाद, जनवरी 16 -- जिले में इन दिनों कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं और प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है। इसी बीच एक कॉलेज में बीएससी छात्र-छात्राओं का वायवा बिना किसी शिक्षक की मौजूदगी के ही कराने का मामला चर्चा में है। हालांकि प्रिंसिपल का दावा है की परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में की कराई जाती हैं। चर्चा के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान न तो बाहरी परीक्षक मौजूद थे और न ही संबंधित विषय के शिक्षक। इस तरह की कार्यप्रणाली से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...