जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान मानगो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 156वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के सत्य,अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्श और विचार को समझना होगा। एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया,न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.