भागलपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा प्रखंड के रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा में शिव-सती संवाद, माता पार्वती जन्म, शिव बारात और भोलेनाथ-गौरी विवाह के प्रसंग प्रमुखता से सुनाए। कुंदन जी महाराज ने कहा कि बिना विश्वास के भक्ति संभव नहीं है। अहंकार से बचने, साथ ही लोगों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इधर मुंशीपट्टी शिव पार्वती मंदिर में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचिका खुशी कुमारी ने ध्रुव चरित्र और प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.