उरई, फरवरी 18 -- जालौन। आज जितनी भी मानव की प्रगति दिख रही है उसमें विज्ञान का एक अहम योगदान है। बिना विज्ञान के मानव की प्रगति संभव नहीं थी और इसी प्रगति को सतत बढ़ाने के लिए शिवाजी कान्वेंट स्कूल में साइंस एग्जीविशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार विश्नोई ने बच्चों के प्रोजेक्ट देखकर कहा कि बच्चों ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अपने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। यह बच्चे भविष्य में समाज को भी अहम योगदान देने में मदद करेंगे। विद्यालय के छात्र अर्चित निगम ने भूकंप से बचने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसमें धरती के कांपते ही आपके घर में अलार्म बज जाएगा। हारिश ने प्रोजेक्ट के माध्यम से बताया कि पृथ्वी की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होती है, केवल परिवर्तित होती है। तेजस एवं श्रेयस विश्नोई ने हृदय की आकृति के माध्यम से उसके कार्य...