जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- शहर में अब बिना वर्दी ऑटो चलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बीते दिनों ही यातायात डीएसपी नीरज ने एसोसिएशन के साथ एक बैठक की थी, जिसमें 2 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इधर, समय सीमा पूरी होने पर बुधवार को डीएसपी नीरज ने साकची की सड़कों पर अभियान चलाया। इस दौरान 30 से अधिक ऑटो चालकों को वर्दी नियम का पालन नहीं करने पर पकड़ा गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। साथ ही क्षेत्र के ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया कि अगली बार नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात डीएसपी नीरज ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.