कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भू-माफिया के खिलाफ प्रमुख सचिव शहरी विकास एवं नगर नियोजन को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि अतीक गैंग के चिह्नित व सक्रिय सदस्यों ने बिना लेआउट के जमीनों पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। कार्रवाई के बाद दोबारा उन्होंने अवैध तरीके से कार्य शुरू कर दिया है। चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने प्रमुख सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि अतीक गैंग के सक्रिय व चिह्नित सदस्यों ने पीपलगांव, कटहुला व गौसपुर में करीब 50 बीघा से ज्यादा भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग शुरू कर दी है। पीडीए से इसका ले आउट नहीं पास कराया गया है। शिकायत पर एक माह पहले पीडीए ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया था। अब दोबारा भू-माफियाओं ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.