गुड़गांव, नवम्बर 29 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम भोंडसी क्षेत्र में एक ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाए जाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने बिना लाइसेंस शराब परोसने पर ढाबा मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम की टीम ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार शाम सात से आठ बजे के बीच भोंडसी गढ़ी मुरली परमिट रोड पर स्थित डब्ल्यूई देसी ढाबा पर छापा मारा। इस दौरान ढाबे के अंदर और खुली जगह में लगभग 15 से 20 लोग कुर्सी-मेज पर बैठकर शराब का सेवन करते हुए पाए गए। टीम ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की जिसने अपनी पहचान सिंटू निवासी महेंद्रवाडा के रूप में बताई। खुद को ढाबे का मैनेजर बतलाया। मैनेजर सिंटू ने कोई भी व...