जहानाबाद, फरवरी 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि- व्यवस्था के मधेनजर और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के सभी सड़क मार्ग पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही सोमवार की देर रात तक ट्रैफिक और विभिन्न थाने की पुलिसकर्मियों ने हर तरह के वाहनों की सघन जांच की। इसमें कई गड़बड़ियां पाए जाने पर 97 हजार रुपए फाइन स्वरूप राजस्व की वसूली की गई। सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये की वसूली बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोगों से किया गया। खबर के अनुसार शहर के अरवल मोड, काको मोड़, बभना मोड़ समेत अन्य जगहों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। कई लोग बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते भी पकड़े गए। ऐसे लोगों से 17 हजार रुपये फाइन की वसूली की गई। इसके अलावे बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने, अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा करने के अलावे अन्य म...