अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को मानकों की जानकारी दी। चार प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नही होने पर नोटिस जारी किए गए। संदेह के आधार पर मसाले, केक, रस्क और दुग्ध पदार्थ के चार सेंपल लिए गए। अपील की है कि होली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें। यहां ईश्वर नेगी, कुन्दन चम्याल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...