बरेली, जनवरी 1 -- सुभाष नगर के बदायूं रोड चुंगी स्थित सनी चिकन एंड मटन शॉप द्वारा बिना मीट लाइसेंस के कारोबार किए जाने की सूचना पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने टीम के साथ प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके बाद मौके पर ही दुकान को बंद कराकर परिवाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मीट विक्रेता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आवश्यक लाइसेंस व पंजीकरण प्राप्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। वहीं, नए साल के मद्देनज़र लोगों को सुरक्षित एवं मानक खाद्य-पेय सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान पटेल चौक, से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.