मथुरा, जनवरी 9 -- बिना लाइसेंस मीट का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। तीन विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराया गया है। वहीं तीन कारोबारियों को सुधार नोटिस दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए एक की सूचना छाता थाने को भेजी गई है। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण राना ने मथुरा शहर में संचालित मौ. चांद मीट शॉप एवं इसरार मीट शॉप को चेक किया था। यहां बिना लाइसेंस-पंजीकरण के मीट का कारोबार किया जा रहा था। इसका चालान किया गया। इसी प्रकार आबिद बिरयानी वाला को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत ने चेक किया था। यह भी बिना लाइसेंस कार्य कर रहा था। बिना लाइसेंस-पंजीकरण पर मीट का कारोबार करने पर स्वीकृति मिलने पर तीन विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराया गया है। वहीं छाता के हारून मीट शॉप, नाजिम मीट शॉप को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.