सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे संगठित अत्याचारों के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हमले किए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता की घटनाएं सामने आ रही हैं और भय के माहौल में हिंदुओं को जबरन पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने के साथ-साथ मानवता को शर्मसार करने वाली है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संजय जैन के साथ मो. मुर्तजा, आदित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.