वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगवां के प्रफुल्ल नगर कॉलोनी में स्थित होटल ओ बीएचयू कैंपस में नियम विरुद्ध बांग्लादेशी नागरिक को ठहराने के आरोप में लंका पुलिस ने केस दर्ज किया है। होटल संचालक शुभाकर जैन, मैनेजर दीपक जैन, रिसेप्शनिस्ट पुराना रामनगर निवासी हातिम सिद्दीकी पर नामजद रपट दर्ज की गई है। नगवां चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात होटल की चेकिंग की। होटल का लाइसेंस भी नहीं मिला। होटल का आगंतुक रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि 26 सितंबर को सालिक दास नामक बांग्लादेशी युवक को ठहराने के लिए कमरा बुक कराया गया था। उक्त नागरिक के संबंध में न तो फार्म-सी भरवाया गया। न ही एलआईयू और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। उक्त नागरिक के संबंध में पुलिस पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरंभिक छा...